मनीगाछी: मनिगाछी पुलिस ने SC/ST एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
मनीगाछी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 236/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरनाथ दास, पिता अवधेश दास, ग्राम बलिया विक्रमपुर, थाना सकरी, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस एवं 3(1)(r)/3(1)(s) SC/ST एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।