बड़गाव - सरपंच चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मतदान केंद्र बने सरकारी विद्यालय परिसर में मतदाता निर्धारित कतार से अलग मैदान में जगह-जगह समूह बनाकर बैठे और खड़े दिखाई दिए। मौके की तस्वीरों में मतदान कक्ष के बाहर सीढ़ियों तथा विद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में लोगों का जमावड़ा नजर आ रहा है।
कतार से अलग मैदान में समूहों में नजर आए लोग
मतदान केंद्र की तस्वीरों में एक ओर मतदान कक्ष के बाहर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर विद्यालय के खुले मैदान में कई लोग अलग-अलग समूहों में खड़े और बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मतदान के लिए निर्धारित कतार और व्यवस्था मौजूद थी, तो लोगों को अलग-अलग स्थानों पर एकत्र होने की अनुमति क्यों दी गई?
पुलिस की मौजूदगी में भीड़ प्रबंधन पर सवाल
तस्वीरों में मतदान केंद्र परिसर में पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसके बावज�