इटाढ़ी: इटाढ़ी में जनगणना 2027 को लेकर 3 दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा बैच सम्पन्न
Itarhi, Buxar | Apr 18, 2026 प्रखंड सभागार में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर आयोजित 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा बैच सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि जनगणना कार्य को सुचारू और सटीक रूप से संपन्न कराया जा सके।