बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केदो का अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष ने निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए हम लोग संकल्पित हैं।