अतरी: पथरी में पत्नी और मायके वालों ने युवक से की मारपीट, घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
अतरी थाना क्षेत्र के पथरी गांव में शनिवार को युवक रंजन यादव के साथ पत्नी व मायके वालों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। घायल युवक को उसके भाई ने गंभीर अवस्था में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। युवक ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।