जमुई के गरसंडा घाट पर नहाने के दौरान डूबा बालक, स्थानीय युवकों ने बचाई जान, पानी के गड्ढे से बाहर निकाला
जमुई प्रखंड क्षेत्र के गरसंडा घाट पर नहाने के दौरान एक बालक गड्ढे में जाकर डूबने लगा। इस दौरान डूबते हुए बालक पर स्थानीय युवकों की नजर पड़ी। इसके बाद बालक को सुरक्षित निकाला गया और उसकी जान बच गई। इसका वीडियो रविवार की शाम 4:00 बजे सामने आई है। उक्त बालक की पहचान भजियार निवासी मोहम्मद इमरान के पुत्र मोहम्मद शदाब के रूप में हुई है, जो यूसुफ का नाती बताया जाता है। गनीमत रही की स्थानीय युवकों की नजर डूबते हुए बालक पर पड़ गई, वरना बालक की जान चली जाती। हालांकि युवकों ने बालक को निकालने के बाद उसे समझा बुझा कर घर भेज दिया। युवकों ने बताया कि उक्त बालक अपने साथियों के साथ नहाने के लिए घरसंडा घाट पर आया था इस दौरान बालकों को गधे की ओर नहीं जाने की सख्त हिदायत दी गई थी लेकिन उक्त बालक नहीं माना और वह नहाने के दौरान गड्ढे में चला गया जिससे वह डूबने लगा इसके बाद सभी युवकों द्वारा उसे डूबते हुए गड्ढे से निकल गया। फिलहाल बालक की हालत सामान्य बताई जा रही है। #jamui #jamuibihar
Jamui, Jamui | Nov 23, 2026