चट्टानों के बीच फंसे बेजुबान बछड़े को बचाने के लिए जान पर खेला युवक, इंसानियत की मिसाल पेश
इंसानियत और पशु प्रेम की एक अनोखी और दिल छू लेने वाली मिसाल सामने आई है। भारी चट्टानों के बीच गहरे संकरे गैप में फंसे एक बेजुबान बछड़े को बचाने के लिए एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
मिली जानकारी के अनुसार, बछड़ा गलती से दो बड़ी चट्टानों के बीच संकरी जगह में गिरकर बुरी तरह फंस गया था और बाहर नहीं निकल पा रहा था। बेजुबान की लाचारी देखकर एक शख्स ने बिना वक्त गंवाए अपनी जान जोखिम में डाली और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युवक के साहस और दयालुता की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे ही लोगों की वजह से आज भी दुनिया में इंसानियत जिंदा है।
Hardoi, Hardoi | Sep 15, 2026