सूरजगढ़: सूरजगढ़ा बाजार में प्रशासन द्वारा दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाया गया, बुलडोजर एक्शन अभी नहीं शुरू
शनिवार अपराह्न 1 बजे नगर प्रशासन द्वारा दूसरे दिन सूरजगढ़ा बाजार में NH 80 एवं फुटपाथ का अतिक्रमण हटाने का काम किया गया. दूसरे दिन भी बुलडोजर एक्शन शुरू नहीं हुआ. एनएच 80 के पश्चिम साइड फुटपाथ का अतिक्रमण हटाया गया. व्यवसाईयों को मुख्य सड़क के साथ नाला से 4 फीट अंदर तक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की चेतावनी दी गई.