सागर नगर: धर्मश्री से मोती नगर तक सड़क चौड़ीकरण के लिए मकान तोड़ने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, कांग्रेस ने बताया अनुचित
धर्मश्री चौराहा से मोती नगर चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम द्वारा गुरुवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन स्थानीय निवासियों ने कार्यवाही का विरोध किया। इस मार्ग के चौड़ीकरण में दर्जनों मकान आ रहे हैं, जिन पर तोड़फोड़ की कार्यवाही की जा रही है। कांग्रेस ने भी कार्यवाही को अनुचित बताया।