सागर नगर: सागर: दिवंगत महिला की अस्थियां चबूतरे के नीचे मिलीं, परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की
सागर शहर में श्मशान घाट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। छत्रसाल आवासीय कॉलोनी में रहने वाले जुगल किशोर नामदेव की पत्नी सिया रानी नामदेव (52) का तीन दिन पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। गुरुवार सुबह 8 बजे जब परिजन खारी उठाने (अस्थि संग्रह) के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो वहां अस्थियां अपने स्थान से गायब थीं। अस्थियां चबूतरे के नीचे पड़ी मिली।