सागर नगर: शिवपुरी से नवजात लड़की चुराकर सागर लाई महिला, पुलिस से बोली- मुझे नहीं पता मैं यहां कैसे पहुंची
शिवपुरी के अस्पताल से अगवा नवजात लड़की को सागर पुलिस ने बुधवार शाम 6:00 झांसी बस स्टैंड पहुंची बस से बरामद करके आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।महिला बच्ची को अस्पताल से उठाकर लाने के संबंध में पुलिस को सही जानकारी न देकर लगातार गुमराह कर रही है, पुलिस पूछताछ में महिला ने कहा कि मुझे नहीं पता बच्ची को कहां से और कैसे उठाकर लाईं मैं तो झांसी जाना चाहती थी।