सागर नगर: शिवपुरी से चोरी हुई मासूम सागर में सकुशल मिली, सागर पुलिस ने शिशु को मेडिकल टीम के साथ शिवपुरी भेजा
सागर पुलिस ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। शिवपुरी जिले के एक अस्पताल से चोरी हुई शिशु को सागर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम 6:00 सकुशल बरामद किया। गुरुवार सुबह 10:00 शिवपुरी से IPS प्रोबेशनर SDOP करेरा आयुष जाखड़ अपनी टीम, मेडिकल स्टाफ और महिला पुलिसकर्मियों के साथ सागर पहुंचे। बच्ची को लेकर शिवपुरी रवाना हुए।