खजनी: भैरोपुर में अनियंत्रित मैजिक ने खजनी के स्वर्ण व्यवसायी की कार को मारी टक्कर, मैजिक चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार
गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के भैरोपुर में मंगलवार को तेज गति से आ रही टाटा मैजिक ने बलोनो कर में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद टाटा मैजिक का चालक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। घटना भैरोपुर में स्थित हिमानी आइसक्रीम कंपनी के सामने हुई। ठोकर लगने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार मे सवार खजनी के स्वर्ण व्यवसायी बाल बाल बच गए।