खजनी: गौरापार मे बारात मे गए दो युवकों को शराब के नशे में धुत मनबढ़ो ने मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल
बीते बुधवार को बेलघाट थाना क्षेत्र के कुरी बाजार निवासी बैजनाथ का विवाह खजनी के गौरापार में था। बारात मे गए दो युवकों को गाँव के ही मनबढ़ किस्म के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बारात में गए कुछ अन्य लोगों का कहना है रात में जयमाल के समय खाना खत्म हो गया था। खाने के लिए कुछ ही चीजें बची हुई थी। बारातियों के खाना मांगने पर मनबढ़ो ने उन्हे पीट दिया।