खजनी: चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में कस्बा संग्रामपुर उनवल वार्ड नम्बर 04 सिकड़ियापुरा 01 अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा
रविवार को खजनी पुलिस के उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह व उनकी टीम द्वारा चोरी के समान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान कस्बा संग्रामपुर उनवल के वार्ड नंबर 4 सिकड़ियापुरा निवासी दिनेश चौहान के पुत्र श्रवण चौहान के रूप में हुई। अभियुक्त के पास से एक जोड़ी बिछुआ, एक मंगलसूत्र, एक कान का टॉप एक जोड़ी पाव जब व 13700 बरामद किया गया।