गोला: कुरी बाजार में अज्ञात कारणों से डंठल मे लगी आग पहुंची बगीचे में कई पेड़ जले, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबु
Gola, Gorakhpur | Apr 30, 2024 सोमवार को बेलघाट थाना क्षेत्र के कुरी बाजार में अज्ञात कारणों से पेड़ों के बागीचे मे आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि संतकबीरनगर के औराडाँड की तरफ से आ रही गेंहू के डंठल मे लगी आग बाग मे पहुँच गई। आग से कई ताड़ के व कई अन्य पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने पम्पिंग सेट व टेलु पंप चलाकर किसी तरह से आग पर आग पर काबु पाया।