खजनी: चोरी के समान के साथ तीन चोर व चोरी का समान खरीदने वाले एक दुकानदार को खजनी पुलिस ने गिरफ़्तार करके भेजा जेल
बीते रविवार को तारामंडल के रहने वाले अभिषेक सिंह ने खजनी थाने में देकर बताया था कि उनके साइड से लगातार चोरी हो रही है। अज्ञात चोरों द्वारा सरिया व ग्राइंडर मशीन सहित कुछ अन्य सामान को भी चुरा लिया गया था। खजनी पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने बताया कि सामान चोरी करने के बाद जैतपुर की एक कबाड़ की दुकान पर बेच दिया था।