खजनी: बेलघाट व कुरी बाजार में पहली बार पहुंचे लोकसभा क्षेत्र संतकबीरनगर से सपा प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील अंतर्गत आने वाले विकासखंड बेलघाट के मुख्य चौराहे पर कुरी बाज़ार में प्रथम आगमन पर सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद का कार्यकर्ताओं ने द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा खजनी का बेलघाट व कुरी बाजार संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है। शनिवार को सपा के प्रत्याशी पप्पू निषाद का विकासखंड बेलघाट के विभिन्न क्षेत्र में पहली बार आगमन हुआ।