🚨 बिजनौर में डीएम कार्यालय पर वकीलों का जोरदार हंगामा, जमकर हुआ बवाल!
📍 बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब डीएम कार्यालय के बाहर वकीलों ने जोरदार हंगामा करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक वकील ने जिलाधिकारी कार्यालय में अंदर नहीं जाने देने का आरोप लगाया। इस घटना से नाराज वकीलों ने जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और जमकर विरोध जताया।
देखते ही देखते मामला बढ़ गया और कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामे के साथ तोड़फोड़ की खबर सामने आई। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बिजनौर में जिलाधिकारी के पद पर उमेश प्रताप सिंह तैनात हैं। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वकीलों के आरोप और प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।
🔴 बड़ा सवाल: आखिर वकीलों को डीएम कार्यालय का घेराव करने और इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन करने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा?
📢 City News 24 Live इस मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like, Share, Follow और Comment जरूर करें।
#Bijnor #BijnorNews #DMOffice #AdvocatesProtest #UttarPradeshNews #CityNews24Live #BreakingNews
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2026