पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
-राजकीय इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को दिए निर्देश
हरदोई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क रहा। शुक्रवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों की मुस्तैदी परखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2026