नैनवां पंचायत समिति चुनाव में पुलिस से बहस पर विधायक अशोक चांदना का बड़ा आरोप
मुकदमा दर्ज होने के बाद बोले विधायक चांदना, खटकड़ जैसी घटना दोहराना चाहते थे
बैरिकेड लगाकर गाड़ियां दूर रोकने के पीछे सदस्यों को उठाने का प्लान था, खटकड़ जैसी घटना दोहराना चाहते थे – चांदना
नैनवां। पंचायत समिति चुनाव के दौरान पुलिस से हुई बहस के मामले में विधायक अशोक चांदना ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चांदना ने दावा किया कि बैरिकेड लगाकर गाड़ियों को दूर रोकने के पीछे पंचायत समिति सदस्यों को उठा ले जाने की योजना थी।
विधायक अशोक चांदना ने कहा कि पुलिस खटकड़ जैसी घटना को अंजाम देना चाहती थी, लेकिन उन्होंने पुलिस के कथित मंसूबों पर पानी फेर दिया।
चांदना के इस बयान के बाद पंचायत समिति चुनाव के दौरान पुलिस की भूमिका और बैरिकेडिंग को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा सकता है।
Sangod, Kota | Nov 27, 2026