मुरैना नगर: पिता को गाली देने से रोकने पर बेटे के साथ हुई मारपीट, स्टेशन के पास गौशाला के सामने मामला दर्ज
स्टेशन थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास गौशाला के सामने युवक के पिता से गालीगलौज की जा रही थी, जब युवक के द्वारा विरोध किया गया ,तो उसके साथ धारदार चीज से वार कर दिया गया ,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसको जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल को उपचार के बाद भर्ती कर दिया है।