मुरैना नगर: 25 मार्च को मुरैना आएंगे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, रोटरी हेल्थ कैंप के संबंध में अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर 25 मार्च को मुरैना आयेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष आज रात में भोपाल से प्रस्थान कर 25 मार्च को सुबह 4 बजे करीब मुरैना आकर सर्किट हाउस पहुंचेगे।विधानसभा अध्यक्ष सुबह 10 बजे सर्किट हॉउस पर ही रोटरी मेगा हेल्थ केम्प के संबध में जिला प्रशासन के अधिकारीयों के साथ बैठेंगे करेंगे।