मुरैना नगर: रोटरी मेडिकल मिशन कैंप की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर और एसपी पुलिस परेड मैदान पहुंचे, दिए निर्देश
स्वर्गीय श्रीमती मोहन प्यारी देवी माहेश्वरी की स्मृति में जिला मुख्यालय पर 26 मार्च से 2 अप्रैल तक पुलिस परेड मैदान पर रोटरी मेडिकल मिशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।जिसकी तैयारियों का जायजा लेने आज शाम कलेक्टर और एसपी मौक़े पर पहुंचे।जहाँ उन्होंने सभास्थल,डॉक्टर बैठक व्यवस्था एवं अन्य किये गये कार्य का अवलोकन किया और पूर्ण कार्य करने दिशा निर्देश दिए।