मुरैना नगर: स्वास्थ्य विभाग ने उपकार होटल पैलेस में टीबी उन्मूलन पर एक दिवसीय सीएमई कार्यशाला का आयोजन किया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता मे एक दिवसीय सीएमई कार्यशाला का आयोजन होटल उपकार पैलेस मुरैना मे किया गया।जिसमे जिला क्षय अधिकारी के मार्गदर्शन मे सीएमई का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मे जिला पीएमडीटी टीबी एचआईवी को ऑर्डिनेटर द्वारा सभी का स्वागत किया।टीबी उन्मूलन मे अपनी अहम् भूमिका निभाने और सहयोग प्रदान करने के लिये आवाहन किया।