मुरैना नगर: क्षत्रिय समाज ने पुरानी कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा, अभद्र टिप्पणी के विरोध में FIR दर्ज करने की मांग की, पुलिस को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया
वीर शिरोमणि राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोधी में क्षत्रिय समाज ने आज रैली निकालकर पुरानी कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में उन्होंने सपा पार्टी के राज्यसभा सदस्य पर मामला दर्ज करने की मांग की है।इसके लिए पुलिस को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने जंगी आंदोलन करने की धमकी दी है।