मुरैना नगर: डाइट में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का होली मिलन समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाएं गीतों पर थिरके
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम डाइट परिसर में आयोजित किया।जिसमें सभी शिक्षक शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।शिक्षक शिक्षिकाओं ने चंदन से तिलक कर फूलो के साथ होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के अंत में सभी ने नृत्य कर फूलों से होली खेली " होली खेल रहे बाँके बिहारी आज रंग बरस रहा" पर सभी के पैर थिरकने लगे।