लखीसराय: सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन
गुरुवार अपराह्न 1 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी थानों में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों,लंबित कांडों एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई. विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.