*VHP मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी ने पुलिस और फौजी भाईयों को बांधा रक्षा सूत्र, व्यक्त किया आभार*
*कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता*
*जयपुर, विश्व हिंदू परिषद, मानसरोवर जिले की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर अनोखी पहल की गई। जिले की आशा जी संयोजिका और रुकमणि अमरवानी सह-संयोजिका के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति द्वारा शहर के रक्षकों को रक्षा सूत्र बांधकर आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत *हल्दीघाटी स्थित कैंट एरिया* से हुई, जहाँ मातृशक्ति ने देश की सीमाओं पर तैनात फौजी भाईयों को तिलक लगाकर, आरती उतारकर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
इसके पश्चात संगठन की बहनों ने *श्याम नगर थाने* पहुंचकर सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिस चौकी और थाने में उपस्थित सभी जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर मातृशक्ति ने उनके द्वारा समाज की सुरक्षा में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।