कुलपहाड़: तेज बहाव में बाइक समेत बहे दो युवक, ग्रामीणों ने रस्से से बांधकर बचाई बाइक
जैतपुर-कुढई-महोबकंठ मार्ग पर दूनर नदी के रपटे पर शुक्रवार को भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी के तेज बहाव के बीच बाइक से रपटा पार करने का प्रयास कर रहे दो युवक मोटरसाइकिल समेत पानी में बह गए। गनीमत रही कि दोनों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तैरकर किसी तरह सुरक्षित किनारा पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक सरमन अनुरागी पुत्र बलराम अनुरागी और संजय।