घाटमपुर: साढ़ थाना परिसर में बारिश का कहर, जलमग्न स्थिति में पानी निकालने में जुटी फायर ब्रिगेड
देर रात हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश के चलते साढ़ थाना परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। परिसर में कई जगह पानी भरने से कुर्सियां, मेज और अन्य सामान डूब गया, जिससे पुलिसकर्मियों को कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पंपिंग सेट की मदद से पानी निकालने का काम शुरू किया।