रूपवास: गहनोली मोड़ थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते युवक को किया गिरफ्तार, 60 पव्वे किए जब्त
रूपवास क्षेत्र के नेशनल हाइवे संख्या 123 पर स्थित गहनोली मोड़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 पव्वे देशी शराब बरामद किए हैं। एएसआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिव फैमिली होटल के पास हाईवे पर एक व्यक्ति बिना लाइसेंस के अवैध शराब बेच रहा है।