जगदलपुर: बोधघाट परियोजना और कोत्तागुड़ेम किरंदुल रेल लाइन के जबरन सर्वे का आरोप, बस्तरिया राज मोर्चा ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
बस्तर में प्रस्तावित बोधघाट परियोजना और कोत्तागुड़म–किरंदुल रेल मार्ग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे बस्तरिया राज मोर्चा के पदाधिकारियों ने बस्तर कमिश्नर को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के संयोजक मनीष कुंजाम ने कहा कि बोधघाट परियोजना से 56 गांव जलमग्न हो जाएंगे।