जगदलपुर: बस्तर दशहरा में फूल रथ की तीसरी परिक्रमा, विधायक किरण देव हुए शामिल, जवानों ने किया हर्ष फायर
बस्तर दशहरे का प्रमुख आकर्षण फूल रथ की तीसरी परिक्रमा शुक्रवार रात 8 बजे प्रारंभ हुई । फूल रथ में सवार होने के बाद मां दंतेश्वरी के छत्र और डोली को बस्तर पुलिस के जवानों ने हर्ष फायर कर सलामी दी।आयोजन में जगदलपुर विधायक किरण देव, कलेक्टर हरीश एस बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।