राजपुर: बक्सर में 15 पंचायतों की ग्राम सभा में रिफॉर्म उत्सव से वाटरशेड सुधार का शुभारम्भ, गांव-गांव पहुंचेगा
Rajpur, Buxar | Oct 2, 2026 वाटरशेड सुधार को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए बिहार सरकार ने रिफॉर्म उत्सव शुरू किया है। शुक्रवार को बक्सर में 15 पंचायतों से इसकी शुरुआत हुई। संयुक्त कृषि भवन में कार्यक्रम के बाद अरियांव, मशहरिया, चौगाईं, नचाप, खेवली, बाबूगंज इंग्लिश, इंदौर, बसांव कला और उनवास सहित 15 पंचायत की गांवों में ग्राम सभाएं हुईं। लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।