धन्नातलाई पार्क का निरीक्षण, जल्द टोंकवासियों को मिलेगा बेहतर पार्क
टोंक। सभापति मयंक गोयल ने धन्ना तालाब क्षेत्र पहुंचकर ड्रेनेज सिस्टम एवं निर्माणाधीन धन्नातलाई पार्क का मौका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य की प्रगति एवं आगामी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
धन्नातलाई पार्क का निर्माण टोंक विधायक सचिन पायलट की मंशा के अनुरूप टोंक शहरवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में किया जा रहा है।
सभापति मयंक गोयल ने कहा कि पार्क के विकास कार्य को बेहतर स्वरूप देते हुए जल्द ही टोंकवासियों को एक सुंदर, सुविधायुक्त एवं बेहतर पार्क उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधाजनक स्थान के रूप में विकसित होगा।
#tonk #tonknews #tonkcity #MAYANKGOYAL Sachin Pilot Mayank Goyal
Tonk, Tonk | Sep 28, 2026