भीषण सड़क दुर्घटना में पिता के सामने पुत्र की गई जान
जमुई- गिद्धौर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने पहले गिद्धौऱ के लॉर्ड मिंटो टावर चौक को जाम कर दिया, फिर थाना के सामने सड़क जाम कर आक्रोश जताया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर काफी देर तक लोग अड़े रहे और हंगामा करते रहे। फिर गिद्धौऱ थाना की पुलिस द्वारा कार्रवाई और मुआवजा के आश्वासन पर कड़ी मोशक्कत के बाद जाम को हटाया गया और देर रात 10:00 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान सोनो प्रखंड क्षेत्र के ढोकली गांव निवासी बृजनंदन रविदास के 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है, जबकि पिता बृजनंदन रविदास घायल हुए हैं।
बताया जाता है कि बृजनंदन रविदास पुत्र अमन कुमार को बाइक से लेकर रिश्तेदार के यहां देवाचक गांव गए थे, जहां से वापस अपने घर बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक गेनाडीह गांव के पास पहुंची, इसी तरह तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पुत्र अमन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई और पिता बृजनंदन रविदास बुरी तरह घायल हो गए। पुत्र की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। घटना के बाद घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। परिवार के चीख और चीत्कार से पूरा माहौल का गमगीन बना रहा। #jamui #jamuinews #jamuiPolice #Exident #CrimeNews
Jamui, Jamui | Nov 25, 2026