बक्सर: बक्सर में सघन वाहन जांच अभियान, 242 वाहनों से ₹4.52 लाख रुपये वसूले गए
Buxar, Buxar | Apr 22, 2026 जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थापित मोटरयान निरीक्षकों एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षकों द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 69 वाहनों से 1,96,000 रुपये शमन राशि अधिरोपित की गई। जांच अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक संदीप कुमार ने 9 वाहनों से 35,500 रुपये वसूला।