मिर्ज़ापुर: पिपराडाड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य ने 6 माह का कार्यकाल पूरा होने पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पिपराडाड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर संजीव सिंह ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे पत्रकार वार्ता किया। उन्होंने कहा कि 6 माह का कार्यकाल पूरा होने पर इस दौरान किए गए कार्यों को साझा करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। मंडलीय अस्पताल में सुविधाओं और मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों के लिए सुविधा बढ़ीं हैं।