मिर्ज़ापुर: दिव्यांग महिला ने घर के अन्य सदस्यों के साथ एसपी को सौंपा पत्र, विपक्षियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया
देहात कोतवाली क्षेत्र के पड़रा रविनाथ गांव की दिव्यांग महिला ने मंगलवार की सुबह 11:00 बजे एसपी को पत्र सौंपकर विपक्षियों पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया। बताया कि सोमवार की रात्रि 9:00 बजे घर के बाहर ट्रैक्टर और ट्रैक्टर टाली खड़ा करने से मना करने पर खुद को बसपा नेता बताने वाले विपक्षी ने गाली गलौज किया और मारपीट की। पुलिस ने कोई कारवाई नहीं किया।