मिर्ज़ापुर: अकसौली गांव के ग्रामीण चकबंदी प्रक्रिया की कार्यशैली से नाराज होकर जिला कलेक्ट्रेट में बैठे धरने पर
बताते चले की मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे कोतवाली देहात के अकसौली गांव के ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेटपर धरने पर बैठकर बताया कि गांव में चकबंदी की प्रक्रिया अभी शुरू हुई थी चकबंदी कर्मचारी ग्राम में पैमाइश बीच में छोड़कर बंद करके चले गए चकबंदी विभाग द्वारा बिना पूरे ग्राम में कब्जा परिवर्तन कराए घर बैठे कागजी कार्रवाई करके चकबंदी का प्रकाशन कर दिया जो कि गलत है