मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र की बरकछा बाईपास के पास बुलेट सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराए, घायल का इलाज जारी
मंगलवार की शाम लगभग 6:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भीस्कुरी गांव निवासी। लगभग 40 वर्षीय पिंटू दुबे मिर्जापुर से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से अपने घर भिस्कुरी आ रहे थे। इस दौरान बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए जिसमें चालक पिंटू दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने। घायल को ट्रामा सेंटर में लाए इलाज जारी है।