नावकोठी: नावकोठी में बीएलओ की बैठक, 90 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश
नावकोठी प्रखंड के विमर्श कक्ष में बीएलओ की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चिरंजीव पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि 90 वर्ष आयु के मतदाताओं का भ्रमण कर भौतिक सत्यापन करना है। इसके अलावा मृत मतदाताओं के लिए प्रपत्र 7 और नाम उम्र आदि में सुधार हेतु पर प्रपत्र 8 भरने का निर्देश दिया।