नावकोठी: समसा के थान सिंह बगरस से 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने ढूँढ़ने की गुहार लगाई
समसा पंचायत के थान सिंह बगरस वार्ड नंबर 6 से 19 वर्षीय एक युवक लापता हो गया है। इस सिलसिले में उसकी मां चंद्रिका देवी ने बताया कि मेरा 19 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार गुरुवार के संध्या 4:00 बजे से लापता है। विभिन्न सगे संबंधी में ढूंढ लिया गया परंतु उसका कोई अता-पता नहीं चला। लोगों से फोटो के आधार पर ढूंढने में सहयोग करने की अपील की है।