मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस बल को रात्रि गश्त में तेज़ी लाने के दिए निर्देश, संवेदनशील स्थानों की करें विशेष चेकिंग
मझौली थाना प्रभारी नेहरू खंडते ने रविवार शाम 6:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि के गश्त में तेजी लाई जाए। संवेदनशील स्थानों की विशेष चेकिंग हो जिससे कि अपराधियों की धरपकड़ और आपराधिक वार्ताओं को भी रोका जा सके। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पूरी गंभीरता से पालन किया जा रहा है इसी क्रम में निर्देश दिए गए हैं।