नदबई: नदबई में शहरी सरकार के लिए मतदान कल, 24,617 मतदाता डालेंगे वोट
शहरी सरकार के चुनाव को लेकर दूसरे चरण के तहत कल नदबई में वोटिंग होगी। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कुल 35 वार्ड हैं। जिनमें 3 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसके कारण अब 32 वार्डों में मतदान होगा। जिसके लिए 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।