#Gonda ! #बड़ा_हादसा, टीवीएस शोरूम की छत की शटरिंग ढही, चार मजदूर मलबे में दबे...
स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, सीएचसी में चल रहा इलाज...
#गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कट्टी चौराहे के पास निर्माणाधीन टीवीएस शोरूम में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। शोरूम की छत डालने के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक खिसककर ढह गई। इसकी चपेट में आकर चार लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए सरिया हटाकर मलबे तक पहुंचने का रास्ता बनाया और काफी मशक्कत के बाद चारों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घायलों की पहचान रंजीत, तरबगंज के चौसला निवासी शिवम, चांदपुर मोफिया निवासी सतपाल सिंह और खजुरी निवासी बलवीर सिंह के रूप में हुई है। अचानक हुए इस हादसे से निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया।
#gonda