भभुआ: जगजीवन स्टेडियम में चल रही गृह रक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
Bhabua, Kaimur | Jun 3, 2025 कैमूर डीएम सुनील कुमार ने मंगलवार की अहले सुबह करीब 5:00 बजे भभुआ जगजीवन स्टेडियम में चल रही गृह रक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की उपस्थिति व्यवस्था एवं पारदर्शिता का बारीकी से अवलोकन किया। डीएम ने निर्देश दिया की परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।