भभुआ: डीएम कार्यालय में भारत माला परियोजना को लेकर डीएम ने किसानों और नेताओं के साथ की बैठक
Bhabua, Kaimur | Jun 3, 2025 आज मंगलवार को 3 बजे डीएम कार्यालय में भारत माला परियोजना को लेकर डीएम सुनील कुमार ने किसान व नेताओं के साथ बैठक किए। बैठक में कई किसानों ने मुआवजा राशि भूमि की दर एवं किस्म को लेकर भी अपनी बात रखी। जहां डीएम ने स्पष्ट किया कि इन सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सरकार को अवगत कराया जाएगा। उन्हें यह भी बताया कि आर्बिट्रेटर का आदेश आ चुका है।