भभुआ: ऊंचीनर गांव में घरेलू विवाद में परिजनों ने पुत्री को डांटा, गुस्से में उसने खाली शीशे का टुकड़ा उठाया, इलाज के बाद रेफर
Bhabua, Kaimur | Jun 3, 2025 ऊचीनर गांव में घरेलू विवाद में परिजनों ने पुत्री को डांटा तो गुस्से में आकर शिशा का टुकड़ा खा ली जिसकी हालत बिगड़ गई। यह घटना मंगलवार 11 बजे की बताई गई। जानकारी के मुताबिक बेलाव थाना क्षेत्र के ऊचीनर गांव के विनोद राम के 15 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कहा कि भाई-बहन आपस में झगड़ा किया था। डांटने पर गुस्से में खाई थी।